एक बार फिर आ रही है बारिश, हरियाणा के यह इलाके होंगे प्रभावित

आने वाले दिनों में हरियाणा में लोगों के लिए मुसीबत बढ़ सकती है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमी शीत लहर चलने की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों में रात्रि का तापमान में काफी गिरावट दिखाई देगी वहीं दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही सुबह-सुबह घना कोहरा भी छाया रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में 8 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। साथ ही हल्की गति से उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएँ चलेंगी।

इसके कारण ज्यादातर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट दिखाई देगी। मगर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

वातावरण में नमी की अधिकता के कारण अगले दो दिनों में कहीं-कहीं अलसुबह धुंध छाने की भी संभावना है। लेकिन 8 फरवरी की रात से मौसम में बदलाव दिखाई देगा।

9 फरवरी से राज्य में बादलों की गरज चमक व हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। बाद में मौसम खुश्क और सुबह सुबह धुंध होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Comments