Delhi NCR और Haryana पर कोहरे का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

पिछले दिनों हुई बरसात के बाद दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। कल यानी 12 जनवरी को आसमान में सूरज चमक रहा था। वहीं आज फरीदाबाद और आस पास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। सूरज की एक किरण तक नहीं दिखाई दे रही। इस कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत ही कम रह गई है। ऐसे मौसम में ही एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है। इसलिए लोगों को सावधानी से अपनी वाहनों को चलाना चाहिए। फरीदाबाद की बात करें तो अभी का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है साथ ही घना कोहरा भी। 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर कहा था कि आने वाले सात दिनों में हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद हरियाणा और आस पास के राज्य शीत लहर की चपेट में आ सकते हैं। जिसको देखते हुए हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया गया।

हालांकि 15 जनवरी के बाद से मौसम सामान्य रहने के असर हैं। लेकिन बीते दिनों हुई बारिश के बाद से वातावरण में नमी बढ़ गई है जिस कारण आज सुबह इतना ज्यादा कोहरा है।  

वहीं फसलों की बात करें तो इस धुंध से फसल को कोई नुकसान नहीं होगा यह मौसम बहुत सही है। लेकिन अगर पाला पड़ने के आसार बने तो फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि प्रदेश में 15 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील और खुश्क बना रहेगा। वहीं प्रदेश में रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज होने के साथ ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

Comments